सीजी ब्रेकिंग: कार में चल रहा था देहव्यापार, पुलिस मौके पर पहुंची तो चार युवतियां और दो युवक रंगे हाथ पकड़ाए

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुद जिले में शुक्रवार की शाम सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवती और दो युवको को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई युवतियां और युवक रायपुर के रहने वाले बताये जा रहे है। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाने में धारा 107 और 116 (3) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम सरायपाली पुलिस को सूचना मिली थी कि, अटल नगर के एक मकान में कुछ युवक और युवतियों का आना जाना है। इस सूचना पर पुलिस ने एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया।

ग्राहक बनकर पहुंचे जवान ने मौके का मुआयना कर बाहर खड़ी पुलिस को इशारा कर बुला लिया। इसके बाद पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मकान के बाहर खड़ी कार में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में धरे गये।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।