CG breaking: Shiva temple vandalized, Hanuman ji's idol also damaged, religious texts also burnt, three suspects in custody
CG breaking: Shiva temple vandalized, Hanuman ji's idol also damaged, religious texts also burnt, three suspects in custody

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में असामाजिक तत्वों ने कोतवाली क्षेत्र में रामपुर ITI के पास स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि ताला तोड़कर असामाजिक तत्व मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर में स्थापित शिवलिंग के ऊपर लगे नाग को तोड़ दिया। वहीं पास में ही हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित है। उसमें चांदी की आंखें लगी हुई थी। उसे भी असामाजिक तत्व उखाड़ ले गए। वहीं पास में ही भगवत गीता और रामचरित मानस के जले हुए टुकड़े भी मिले हैं।

सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से मौके पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। BJP जिलाध्यक्ष सहित अन्य हिंदू संगठनों के लाेग भी पहुंच गए। सभी लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

See also  कटोराभाठा में हुआ कलिंगा विश्वविद्यालय के फार्मेंसी विभाग का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

एक साल पहले भी मंदिर में हुई थी तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि करीब साल भर पहले भी इस शिव मंदिर में तोड़फोड़ हो चुकी है। एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने इसे निशाना बनाया है। माहौल बिगड़ता देख पुलिस भी एक्शन में है। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि शराब के नशे में असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।