सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

CG Bribery: 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार, नामांतरण के लिए की थी पैसों की डिमांड

CG Bribery: 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार, नामांतरण के लिए की थी पैसों की डिमांड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG Bribery: फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव तहसील कार्यालय में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, फरसगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने एसीबी से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उनके पिता और बुआ का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने के एवज में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Chhattisgarh Bribery: शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता आरोपी को पहले ही दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपये, कुल 35 हजार रुपये दे चुका था।

Chhattisgarh Bribery: मंगलवार को आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये ले रहा था। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि बरामद की गई है।

विज्ञापन