CM Bhupesh's Statement After Returning From Delhi -भूपेश ने कहा, 'हम बदले की राजनीति नहीं करते'
CM Bhupesh's Statement After Returning From Delhi -भूपेश ने कहा, 'हम बदले की राजनीति नहीं करते'

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भोपाल दौरा रद्द हो गया है। रायपुर हवाई अड्‌डे पर कुछ देर इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस लौट आए हैं। मुख्यमंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होना था। अब यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बताया गया कि खराब मौसम की वजह से कोई फ्लाइट भोपाल हवाई अड्‌डे पर उतरने की स्थिति में नहीं है।

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी थी। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना था। इसकी अध्यक्षता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार शाम को ही भोपाल पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के सचिव और डीजीपी जैसे वरिष्ठ अफसरों को सोमवार सुबह की उड़ान से भोपाल पहुंचना था।

एयरपोर्ट से वापस लौटे

सुबह मुख्यमंत्री रायपुर हवाई अड्‌डे पहुंच गए। वहां पता चला कि मौसम खराब होने की वजह से भोपाल हवाई अड्‌डे पर लैंडिंग संभव नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से अभी उड़ान की इजाजत नहीं है। कुछ देर इंतजार करने के बाद अफसरों ने भोपाल बात की। उसके बाद भोपाल जाना रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भोपाल नहीं पहुंच पाए हैं। अब तय हुआ है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इस बैठक में शामिल होंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।