Corona Update :
CG Corona Update: Number of active cases in state crossed 3 thousand, 518 new cases found in 24 hours, 3 people died

रायपुर। CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 518 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 265 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3 हजार 275 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है।

CG Corona Update: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश में 5344 सैंपलों की जांच में सबसे ज्यादा मरीज रायपुर में मिले हैं।

CG Corona Update: सबसे ज्यादा 65 मरीज रायपुर से

राजधानी रायपुर में 65 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं बिलासपुर में 29 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग से 37, सरगुजा से 34, महासमुंद से 28, रायगढ़ से 17, राजनांदगांव से 33, बलौदबाज़ार से 49, धमतरी से 13, कोरबा से 15, गरियाबंद से 1, कांकेर से 26 , कोरिया से 27 मरीज मिले हैं।

See also  CGPSC 2023 का परिणाम जारी, 703 उम्मीदवारों का हुआ साक्षात्कार अब 242 बनेंगे अधिकारी…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।