बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Corona Update: रायपुर-बिलासपुर बने कोविड हॉटस्पॉट, प्रदेश में 139 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा 67 मरीज रायपुर से

CG Corona Update: रायपुर-बिलासपुर बने कोविड हॉटस्पॉट, प्रदेश में 139 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा 67 मरीज रायपुर से
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Corona Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर जिला कोविड.19 के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। कोरोना अब प्रदेश के 10 जिलों में फैल चुका है। अब तक कुल 139 मरीज अब तक मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 67 मरीज रायपुर से मिले हैं। वहीं 36 मरीज बिलासपुर से मिले हैं।

36 मरीज अन्य 8 जिलों से मिले हैं। यानी कोविड के 74 प्रतिशत केस इन्हीं दो जिलों से हैं। हालांकि, कोविड के 56 केस ही एक्टिव हैं। 82 रिकवर हो गए हैं। इनमें 41 होम आइसोलेशन में और 15 हॉस्पिटल में एडमिट है। प्रदेश में अब तक कुल लगभग दो हजार मरीजों की कोविड जांच हो चुकी है।

CG Corona Update: जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स भेजे जाएंगे

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जरूरत पड़े तो जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स, रायपुर भी भेजे जा सकते हैं। वहीं मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षणों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन