बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Crime: बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट पकड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट पकड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Crime: बिलासपुर/रायगढ़। Gold Flake cigarettes seized in Raigarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में चक्रधर नगर थाना पुलिस ने नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा किया है। आईटीसी कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने महादेव पान मसाला दुकान में दबिश दी, जहां से करीब 61 हजार रुपए के नकली तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। जब्त सामान में कई ऐसे सिगरेट शामिल हैं, जो असली ब्रांड से मिलते-जुलते बनाए गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

CG Crime: बता दें कि बिलासपुर शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम ने ग्राहक बनकर कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार क्षेत्र से डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट की खेप पकड़ी। व्यापार विहार स्थित मालधक्का इलाके में एक कारोबारी द्वारा नकली सिगरेट की सप्लाई की जा रही थी। टीम ने मौके से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की चार कार्टन सिगरेट बरामद की है।

CG Crime: रायगढ़ के महादेव पान मसाला सेंटर में बरामद हुआ नकली माल

जानकारी के अनुसार आईटीसी कंपनी को शिकायत मिली थी कि रायगढ़ में बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट उत्पादों की बिक्री की सूचना मिली थी। उन्होंने SSP शशि मोहन सिंह से संपर्क किया। पुष्टि के लिए 15 अप्रैल को गोपनीय तरीके से सिगरेट के नमूने खरीदे गए। जांच में गोल्ड फ्लेक ब्रांड के पैकेट पर लोगो और फॉन्ट में स्पष्ट गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने सिंधी कॉलोनी पक्की खोली स्थित महादेव पान मसाला सेंटर और उसके गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान आईटीसी कंपनी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

CG Crime: थोक में बेचा जा रहा था नकली सिगरेट उत्पादों को

मौके पर पाया गया कि महादेव पान मसाला सेंटर का संचालक लक्ष्मणदास जय सिंह (52) नकली सिगरेट उत्पादों का संग्रहण कर थोक में बिक्री कर रहा था, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था और उपभोक्ता भी गुमराह हो रहे थे।

पुलिस ने नकली सिगरेट के रूप में गोल्ड विमल के 920 डिब्बे, गोल्ड फ्लैक किंग के 111 डिब्बे और 96 डिब्बे, व्हाइट फ्लेक्स के 274 डिब्बे, गोल्ड किंग के 4 डिब्बे और गोल किंग के 307 खुले नग जब्त किए। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मणदास जय सिंह के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन