बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG CRIME NEWS : भरे बाजार में पार्षद ने महिला और उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

CG CRIME NEWS : भरे बाजार में पार्षद ने महिला और उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भाटापारा। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं और कई लोगों की शर्मनाक हरकत कैद हो जाती हैं। जनता किसी को अपना प्रतिनिधि चुनती है तो वह इस जिम्मेदारी पर की समय आने पर वह विकास में भागीदार बनेगा। मगर जब जिम्मेदार व्यक्ति ही अपनी मर्यादा तोड़ने लगे तो यह लोकतंत्र पर खतरा है ऐसा ही मामला देखने मिला। जहां एक पार्षद ने बीच बाजार एक महिला और उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा है।

फेसबुक पर टिप्पणी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की उसके पति अशोक देवांगन का मित्र सूर्यकांत ताम्रकार ने शराब पीकर महिला से छेड़खानी की और जब महिला ने आपत्ति जताते हुए आत्मरक्षा के लिए हाथ उठाया और वीडियो बनाया। इस से आगबबूला होकर सूर्यकांत धमकी देता रहा और अपने मित्र टैबू देवांगन से फेसबुक पर टिप्पणी लिखवाकर पोस्ट की।

घटना को लेकर जब प्रार्थी महिला की बेटी टैबू से बात करने सिमगा पुराने बस स्टैंड पर उसकी दुकान पर बात करने गई तो सूर्यकांत ने बेटी और प्रार्थी के साथ गाली गलौज की और मारपीट की।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिमगा में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए.आरोपी सूर्यकांत ताम्रकार घटना कारित कर फरार हो गया।

बनाए गया दबाव

आरोपी टुकेश देवांगन को टिहुपारा सिमगा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसके बाद अपराध स्वीकार किया। साथ ही मुख्य आरोपी की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी विश्लेषण से उसका लोकेशन जबलपुर एवं महाराष्ट्र की ओर भागना आरोपी के ऊपर दबाव बनाए गया जिसके फलस्वरूप आरोपी के वापस अपने घर सिमगा आने की सूचना प्राप्त हुई आरोपी सूर्यकांत ताम्रकार की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम उसके निवास पर जाकर घेराबंदी किया गया। जिसमे आरोपी सूर्यकांत ताम्रकार को शीतलापारा सिमगा को पुलिस हिरासत में लेकर सोमवार को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन