बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG ISIS Module: छत्तीसगढ़ में ISIS मॉड्यूल की NIA जांच शुरू, 500 से ज्यादा मोबाइल एप यूज करते थे दोनों नाबालिग

CG ISIS Module: छत्तीसगढ़ में ISIS मॉड्यूल की NIA जांच शुरू, 500 से ज्यादा मोबाइल एप यूज करते थे दोनों नाबालिग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG ISIS Module: रायपुर/दुर्ग। आतंकी संगठन ISIS के पाकिस्तानी मॉड्यूल से जुड़े छत्तीसगढ़ के दो नाबालिगों से एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के कई देशों से संपर्क थे। बता दें कि, ATS ने कुछ दिनों पहले रायपुर और दुर्ग से दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया था।

CG ISIS Module: NIA ने शुरु की नाबालिगों से पूछताछ

इस मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू कर दी है। नाबालिगों के साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े लोगों को बयान के लिए बुलाया जा रहा है। जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें 18 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियां हैं। दोनों नाबालिगों का दो साल की कॉल डिटेल्स के साथ उनके परिजनों के मोबाइल की जांच की जा रही है।

CG ISIS Module: ब्रेनवॉश किया गया था दोनों छात्रों का

ATS अधिकारियों ने बताया कि ISIS के आतंकवादियों ने दोनों नाबालिगों को ब्रेनवॉश कर दिया था। दोनों की गतिविधियां देश विरोधी थीं। सोशल मीडिया पर नाबालिग देश की कई योजनाओं की आलोचना कर रहे थे। दोनों अन्य लड़के-लड़कियों को अपने मॉड्यूल में जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे लोगों की तलाश में जुटे हुए थे जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।

CG ISIS Module: 500 से ज्यादा एप का इस्तेमाल कर रहे थे दोनों

गिरफ्तार किए गए दोनों नाबालिग से पूछताछ में सामने आया है कि वे 500 से ज्यादा मोबाइल एप का इस्तेमाल कर रहे थे। और, अपने अकाउंट के जरिए ऐसे वीडियो शेयर करते थे जो देश विरोधी थे। जांच एजेंसी दोनों के बैकग्राउंड की जांच और ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वे किन लोगों से मिलते-जुलते थे।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन