सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
TRP News

CG Liquor Scam : ओम साईं बेवरेज के डायरेक्टर्स अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर पहुंची EOW, कल विशेष न्यायालय में किया जाएगा पेश

CG Liquor Scam : ओम साईं बेवरेज के डायरेक्टर्स अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर पहुंची EOW, कल विशेष न्यायालय में किया जाएगा पेश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड की जेल में बंद ओम साईं बेवरेज कंपनी के दो डायरेक्टर्स, अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। जांच एजेंसी की टीम दोनों आरोपियों को झारखंड से लेकर रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है। शुक्रवार को इन्हें रायपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

CG Liquor Scam : जांच एजेंसियों के अनुसार, अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा ओम साईं बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स हैं, जो छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप में हैं। इस घोटाले में एक संगठित सिंडिकेट ने नई आबकारी नीति का दुरुपयोग कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया था। ओम साईं बेवरेज उन तीन निजी कंपनियों में से एक है, जिन्हें 2020-21 की आबकारी नीति के तहत विदेशी शराब की खरीद और आपूर्ति का लाइसेंस दिया गया था।

CG Liquor Scam : जांच में खुलासा हुआ कि इस कंपनी के जरिए विजय कुमार भाटिया को 14 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचा, जिसमें डमी डायरेक्टर्स और फर्जी खातों का इस्तेमाल किया गया। अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा पर आरोप है कि वे इस सिंडिकेट का हिस्सा थे, जिसने कमीशन और अवैध वसूली के जरिए करोड़ों रुपये का गबन किया।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन