बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
TRP News

CG liquor scam: पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया था इनकार

CG liquor scam: पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया था इनकार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG liquor scam: बिलासपुर। सीजी शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। उनके वकील हर्षवर्धन परगनिया ने यह याचिका लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई से इनकार करते हुए पहले हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थीं

CG liquor scam: बता दें कि, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। ED के मामलों को लेकर लगाई अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका को सुनने से इनकार कर दिया, वहीं दूसरी याचिका पर सुनवाई 6 अगस्त को होगी।

CG liquor scam: सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि दोनों ने एक ही याचिका में PMLA के कई सेक्शन को चुनौती देने के साथ-साथ जमानत जैसी व्यक्तिगत राहत की मांग भी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘जब किसी मामले में कोई प्रभावशाली व्यक्ति शामिल होता है, तो वो सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख करता है।

CG liquor scam: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, यदि हम ही सब केस सुनेंगे तो बाकी अदालतें किस लिए हैं। अगर ऐसा ही होता रहा तो फिर आम आदमी कहां जाएंगे। एक साधारण आदमी और वकील के पास पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट में कोई स्पेस ही नहीं बचेगा। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है।