बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Naxal Encounter: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एनकांउटर, जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया, एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

CG Naxal Encounter: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एनकांउटर, जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया, एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Naxal Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों द्वारा 22 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है मरने वाले नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

CG Naxal Encounter: जानकारी के अनुसार डीआरजी, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवानों ने नक्सलियों को घेरा रखा है। छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज पूरी घटना की मानिटरिंग कर रहे हैं। दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आपरेशन पर नजर रखे हुए हैं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन