बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG News: अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ में, रमन सिंह की नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

CG News: अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ में, रमन सिंह की नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/राजनांदगांव। CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नामांकन रैली में शामिल होंगे। रमन सिंह सहित जिले के भाजपा प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद शाह स्टेट हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

CG News: बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। राजनांदगांव से बीजेपी ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पहले चरण की 20 सीटों के लिए बीजेपी में आज से नामांकन का दौर शुरु होगा। रमन सिंह के नामांकन रैली के साथ ही जिले के भाजपा प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान जमकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की गई है।

CG News: बताया जा रहा है कि अलग अलग जिलों में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री और नेता शामिल होंगे। ताकि कार्यकर्ताओं में जोश भरा सके। पार्टी में इसके लिए केंद्रीय नेताओं को लिस्ट दी है जिनके छत्तीसगढ़ में आने से पार्टी को लाभ मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी के अलाव यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन