बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG News: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा विधायक दल की बैठक 18 को, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रहेंगे मौजूद, कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज

CG News: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा विधायक दल की बैठक 18 को, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रहेंगे मौजूद, कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG News: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक 18 जून को होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे। इस दौरान नितिन नबीन संकल्प से सिद्धि अभियान की समीक्षा करने के साथ ही कई अन्य बैठक लेंगे।

CG News: इसके लिए नितिन नबीन मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अजय जामवाल, पवन साय भी मौजूद रहेंगे।

CG News: नितिन नबीन के आने की सूचना के बाद से पार्टी हल्कों में शेष बचे निगम मंडल आयोग में नियुक्ति के साथ कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। बता दें कि, 18 को ही कैबिनेट की बैठक भी होनी है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन