Assembly Updates

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो से छह जनवरी तक चलेगा। चुनावी वर्ष में होने जा रहे इस सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए एक जनवरी को भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

CG News: जानकारी के अनुसार पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में भाजपा हर दिन स्थगन लाने का निर्णय ले सकती है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर का कहना है कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार से हर मुद्दे पर जवाब मांगा जाएगा।

CG News: भाजपा ने कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किए गए वादों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। बता दें कि भाजपा कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा किया था। चार वर्ष बीत गए, नियमितीकरण नहीं हो सका है। नियमितीकरण और अनुकंपा नियुक्ति को लेकर प्रदेश में लोग आंदोलनरत हैं, इन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।