CG News: BJP Minority Front National Working Committee meeting starts from today
CG News: BJP Minority Front National Working Committee meeting starts from today

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और दो फरवरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। कार्य समिति की बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी कार्यसमिति सदस्य और सभी राज्यों के मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री इस बैठक में शामिल होंगे।

CG News: बैठक एक फरवरी की दोपहर तीन से शाम छह बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में होगी। दो फरवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक माहेश्वरी भवन कमल विहार रायपुर में आयोजित होगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के दृष्टिगत अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।

CG News: बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार के अध्यक्ष अब्दुल कुट्टी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत बड़ी संख्या में नेता शामिल होंगे।

See also  अंडर-19 भारतीय फुटबॉल टीम में बालोद की बेटी का चयन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।