छत्तीसगढ़ः विशेष धातु से निर्मित पहले ऑडियो विजुअल सेटअप वाले म्यूजियम का हुआ शुभारंभ

रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बिलाईगढ़ विधानसभा में प्रवास के दौरान शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान में बने म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। यह ओपन एयर म्यूजियम होगा। इसमें कॉर्टेन स्टील के पैनल पर स्वतंत्रता संग्राम के इस महान बलिदानी की जीवन गाथा उकेरी गई है।

CG News: अधिकारियों ने बताया, सोनाखान में अपनी तरह का यह पहला म्यूजियम होगा, जहां ऑडियो- विजुअल सेटअप और विशेष पैनल के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी को प्रदर्शित किया गया है।

CG News: इसके लिए एक विशेष तरह के कॉर्टेन स्टील का प्रयोग किया गया है। इससे बनें लम्बे और सुंदर पैनल्स पर शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी उकेरी गई है। जिसकी भव्यता दिन के साथ ही रात में भी देखी जा सकती है।

CG News: लाइट के अद्भुत सेटअप इसे खास और अलग बनाते हैं। सभी पैनल में एक ऑडियो सेटअप लगा हुआ है, जिसके माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म से लेकर क्रांति और बलिदान तक का वृत्तांत सुना जा सकता है।

See also  CG News : महिला आरक्षक ने ASI पर लगाया छेड़छाड़ और बदसलूकी के गंभीर आरोप, FIR दर्ज...

CG News: यह ऑडियो हिंदी, अंग्रेज़ी और छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध है। यहां आने वाले लोग अपनी पसंद मुताबिक ऑडियो की भाषा तय कर सकते हैं। यहां पार्किंग और कैंटीन की भी व्यवस्था रहेगी। कैंटीन की व्यवस्था स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। इस म्यूजियम में आने वालों के लिए विभाग ने शुल्क तय किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।