BHUPESH BITE

रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक है। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे।

आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के बयान का स्वागत

BHUPESH BITE

CG News: बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें राज्यपाल ने कहा था कि आरक्षण संशोधन विधेयक पर सोमवार को हस्ताक्षर कर देंगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह विधेयक पर जल्द हस्ताक्षर होने की उम्मीद प्रकट की थी।

CG News: मुख्यमंत्री ने आरक्षण विधेयक पर भाजपा के उस आरोप का करारा जवाब दिया, जिसमें भाजपा नेताओं ने कहा था कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए सरकार ने यह विधेयक लाया है। सीएम बघेल ने कहा कि इस तरह की बातों से भाजपा का मानसिक दिवालियापन झलकता है। एक उपचुनाव में इससे क्या फर्क पड़ जाएगा। यह तो पूरे प्रदेश की जनता का मामला है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।