बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG News: राजीव भवन और एकात्म परिसर में हंगामा के बाद कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR

CG News: राजीव भवन और एकात्म परिसर में हंगामा के बाद कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। CG News: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को अयोग्यता घोषित किए जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकात्म परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान कार्यालय पर काली स्याही फेंकने और गाली गलौज के भाजपा के आवेदन पर थाना मौदहापारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

CG News: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाज़ी करने से कार्यालय में हुई क्षति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी चोट इत्यादि के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है।

CG News: प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करने, चोट पहुँचाने पर पुलिस के आवेदन पर थाना खम्हारडीह में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज़ की गई है।

CG News: राजीव भवन में प्रदर्शन के पश्चात् प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा वहाँ से हटाने के पश्चात् कुछ प्रदर्शनकारी शंकर नगर चौक पर बैठ गये थे। आरोग्य हॉस्पिटल के पास प्रदर्शनकारियों के द्वारा पुलिस बस में तोड़फोड़ की गई। घटना पर थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज़ की गई है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन