बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG News: घरघोड़ा इलाके में हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 4 नवंबर को सुनवाई

CG News: घरघोड़ा इलाके में हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 4 नवंबर को सुनवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। CG News: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा इलाके में तीन हाथियों की करंट से हुई मौत के मामले पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने इस घटना को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए सोमवार 4 नवंबर को इस पर सुनवाई निर्धारित की है।

CG News: रायगढ़ के चुहकीमार गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी में नीचे लटकी बिजली की तारों के संपर्क में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई थी। अखबारों में प्रकाशित खबर के आधार पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया। इस जनहित याचिका में राज्य के ऊर्जा सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक और प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पक्षकार बनाया गया है।

CG News: बता दें कि, इस घटना के कुछ दिनों बाद अचानकमार वन क्षेत्र में भी एक हाथी करंट के कारण मारा गया। बताया गया है कि शिकारियों ने जमीन पर करंट बिछाकर इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में भी सोमवार को हाईकोर्ट के संज्ञान लेने की संभावना है, जब वह जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन