आईएएस कार्तिकेय गोयल छत्तीसगढ़ के जनगणना संचालक बनाए गए, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

CG News: रायपुर। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर कार्तिकेय गोयल को छत्तीसगढ़ के लिए जनगणना संचालक नियुक्त किया है। गोयल जाति जनगणना के प्रभार पर भी रहेंगे। आईएएस कार्तिकेय गोयल वर्ष-2010 बैच के अफसर हैं और खाद्य संचालक के पद पर हैं।