रायपुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रायपुर में एक ही दिन में डेंगू के 49 केस मिले हैं। इनमें से 30 मरीज तो शहर के भीतरी माेहल्लों और कॉलोनियों के हैं। शेष 19 लोग आसपास के गांवों के बताये जा रहे हैं।

CG News: जानकारी के अनुुसार मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। केवल रायपुर में 49 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है डेंगू के तीन मरीज तो गुढ़ियारी और शिवानंद नगर इलाके में ही मिले हैं।

CG News: जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, स्थिति को नियंत्रण में करने की स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है। अचानक इतने केस क्यों हुए उसकी जांच कर वजह तलाशा जाएगा। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं।

See also  CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों की सतर्कता से टला बड़ा हमला, राज्यपाल का दौरा रद्द

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।