CG-News-Leopard-entered-the-farm-house-of-residential-colony-of-Balod-made-puppy-a-victim-incident-captured-in-CCTV-camera
CG-News-Leopard-entered-the-farm-house-of-residential-colony-of-Balod-made-puppy-a-victim-incident-captured-in-CCTV-camera

बालोद। CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनईडोंगरी गांव के एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुस गया जहां उसने एक पिल्ले को अपना शिकार बनाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद से वन विभाग भी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

CG News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुआ पहुंचा और उसने कुत्ते के छोटे बच्चे को शिकार बनाया और अपने साथ ले गया। ऐसा लग रहा था मानो कि यह क्षेत्र तेंदुए का जाना पहचाना क्षेत्र है।

CG News: बता दें कि बालोद जिला बीते दो वर्षों से जानवरों का डेरा बना हुआ है। पहले बाघ ने यहां पर डेरा बनाया हुआ था जो वन विभाग के लिए सर दर्द बना हुआ था। अब तक लगभग 5 लोगों की मृत्यु हाथियों के कुचलने से हो चुकी है। अब तेंदुए ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं।

See also  महाराष्ट्र: अजित पवार फिर बनें उपमुख्यमंत्री, पिता की कैबिनेट में मंत्री बने आदित्य ठाकरे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।