CG News: Leopard walking in the hill above Bamleshwari temple caught on camera
CG News: Leopard walking in the hill above Bamleshwari temple caught on camera

राजनांदगांव। CG News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के ऊपर पहाड़ी में हिंसक वन्य प्राणी तेन्दुआ की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पिछले दो रातों से लगातार सीसीटीवी में तेन्दुआ की हरकतें कैद की गई है।

CG News: बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद तेन्दुआ पहाड़ से निकलकर सीढिय़ों में विचरण करते दिखाई दिया है। हालांकि अब तक तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन रात को तेंदुए की मौजूदगी से ऊपर मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है।

CG News: Leopard walking in the hill above Bamleshwari temple caught on camera
CG News: Leopard walking in the hill above Bamleshwari temple caught on camera

CG News: बता दें कि डोंगरगढ़ के ऊपर स्थित मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। शाम होने के बाद भी कई घंटों तक लोग दर्शन पश्चात सीढिय़ों से नीचे उतरते हैं।

CG News: खैरागढ़ डीएफओ पुष्पलता ने बताया कि तेन्दुए का लगातार मां बम्लेश्वरी के दरबार के नजदीक सीढिय़ों में चलते-फिरते तस्वीरें मिली हैं। ऐसे में हिंसक जानवर की प्रत्यक्ष मौजूदगी से जान-माल का खतरा बना हुआ है।

See also  वन रक्षक परीक्षा में विभाग ही हुआ फेल! 42 हजार अभ्यर्थियों को फिर देना होगा फिजिकल टेस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।