CG News BJP
CG News BJP

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। 10 जिलों में जिला अध्यक्ष और 2 जिलों में महामंत्री के नाम जारी किए गए हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रविभगत ने बताया कि यह सूची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव की सहमति से जारी की गई है।

CG News: जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर दीपिका सोरी (सुकमा), प्रदेश मंत्री गौरी गुप्ता (बिलासपुर), सह मीडिया प्रभारी कीर्तन मिनपाल (धमतरी), कार्यालय सह मंत्री ऋषि भसीन (भिलाई), सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू (दुर्ग) शामिल हैं।

CG News: वहीं जिला अध्यक्ष व महामंत्री में अध्यक्ष-जीत यादव (दुर्ग), अमित मिश्रा (भिलाई), सुशील सिंह (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर),आयश सिंह बोनी (खैरागढ़-छुईखदान),देवप्रकाश नेताम (मोहला मानपुर), लोकेश साहू (सक्ती), अजय नायक (सारंगढ़-भिलाईगढ़),संजय सोढ़ी (सुकमा), कमलेश मार्कों (बलरामपुर-अध्यक्ष), अश्वनी गुुप्ता (बलरामपुर-महामंत्री), शौर्य प्रताप सिंह जूदेव (जशपुर-अध्यक्ष), अभिषेक मिश्रा (जशपुर-महामंत्री) को शाामिल किया गया है।

See also  छग में जल्द होगी नए डीजीपी की पोस्टिंग अरुण देव गौतम का नाम सबसे आगे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।