बिलासपुर। CG News: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने निलंबित पटवारी विनोद तंबोली को पांच साल कारावास तथा 4 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एसीबी की कार्रवाई के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद वह जमानत पर छूट गया था।

CG News: बता दें कि पटवारी के तिफरा स्थित मकान, बैंक लॉकर और अन्य ठिकानों पर छापा मारकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने 29 और 30 सितंबर 2014 को छापा मारकर 6 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति जब्त की थी। उसके पास से 20 लाख रुपये नगद, बैंकों में जमा 16 लाख रुपये, 14 एकड़ फार्म हाउस, स्विफ्ट कार, सोने चांदी के आभूषण आदि बरामद किए गए थे।

CG News: अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों और तथ्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार जायसवाल ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 17 फरवरी को उसे सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

See also  Chhattisgarh News: जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।