बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG News: आबकारी आरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यापम अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा- युवाओं के भविष्य से नहीं होने देंगे कोई खिलवाड़, जानें क्या है मामला

CG News: आबकारी आरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यापम अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा- युवाओं के भविष्य से नहीं होने देंगे कोई खिलवाड़, जानें क्या है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर सामने आई तकनीकी गड़बड़ी पर रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की अध्यक्ष रेणु पिल्लई को पत्र लिखकर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

CG News: क्या है पूरा मामला

4 जून से 27 जून के बीच चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कई अभ्यर्थियों ने समय पर परीक्षा शुल्क जमा कर दिया, लेकिन व्यापम के सर्वर में खराबी के चलते वे फॉर्म को अंतिम रूप से जमा नहीं कर पाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि व्यापम उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। न तो कोई समाधान मिला है और न ही कोई आधिकारिक जवाब।

CG News: सांसद को दी गई शिकायत

तकनीकी समस्याओं से परेशान अभ्यर्थियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। जिस पर सांसद अग्रवाल ने व्यापम अध्यक्ष को पत्र में लिखा है कि, जो अभ्यर्थी समय पर फीस जमा कर चुके हैं, उन्हें परीक्षा से वंचित करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण होगा। उन्होंने सुझाव दिया है कि इन अभ्यर्थियों को एक या दो दिन का अतिरिक्त समय देकर फॉर्म को ऑफलाइन या ऑनलाइन भरने का अवसर प्रदान किया जाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने साफ कहा कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, योग्य युवाओं के साथ न्याय करना उनकी जिम्मेदारी है। सांसद ने उम्मीद जताई कि व्यापम इस मामले में संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तुरंत कदम उठाएगा।

सांसद अग्रवाल ने व्यापम को सख्त शब्दों में यह भी निर्देशित किया है कि एक भी पात्र अभ्यर्थी को परीक्षा से बाहर न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सात दिनों के भीतर इस पूरे मामले में पूर्ण विवरण सहित रिपोर्ट भेजने की मांग की है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन