बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘श्री राम लला दर्शन विशेष ट्रेन को किया रवाना, स्टेशन में लगे श्री राम के जयघोष

CG News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘श्री राम लला दर्शन विशेष ट्रेन को किया रवाना, स्टेशन में लगे श्री राम के जयघोष
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG News: रायपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘श्री राम लला दर्शन योजना’ के तहत श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि आज अयोध्या धाम के लिए छत्तीसगढ़ से 17वाँ दल रवाना हुआ है, जिसमें लगभग एक हजार श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CG News: बता दें कि यह योजना बृजमोहन अग्रवाल द्वारा ही प्रारंभ की गई थी, जब वे राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री थे। उनके कार्यकाल में पर्यटन विभाग एवं IRCTC के सहयोग से गरीब, वंचित तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन व्यवस्था की गई थी ताकि कोई भी आर्थिक स्थिति या दूरी के कारण प्रभु श्री राम के दरबार से वंचित न रहे।

CG News: अयोध्या धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु न केवल श्री राम लला के दर्शन करेंगे, बल्कि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ, संकट मोचन, बाबा काल भैरव समेत कई अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन