CG News Naxalites set fire to two vehicles in protest against Amit Shah's visit to Bastar
CG News Naxalites set fire to two vehicles in protest against Amit Shah's visit to Bastar

दंतेवाड़ा। CG News: अमित शाह के बस्‍तर के दौरे के विरोध में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई है। देर रात छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर में सड़क निर्माण ने लगी वाहनों में आगजनी के बाद दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र के पढापुर में रेलवे दोहरीकरण के कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन में माओवादियों ने आग लगा दी।

CG News: किरंदुल थाना क्षेत्र के बाद इसी से लगे हुए बचेली नगरीय क्षेत्र में भी नक्सलियों ने दस्तक देकर यहां पुराना मार्केट के पास बैलाडीला ट्रक यूनियन की दस चक्का वाहन में भी आगजनी की। आगजनी से ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। बचेली में थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

CG News: पर्चे फेंक कर विरोध

आगजनी स्थल पर नक्सलियों ने पर्चे फेंके, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का नक्सलियों ने विरोध किया है। नक्सलियों ने पर्चें में कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने बस्तर संभाग में हवाई हमले बंद करने और देश की संपदा को बचाने अमित शाह के दौरे का विरोध की बातें लिखी हैं। पर्चा नक्सलियों के बस्तर सब जोनल ब्यूरो के द्वारा जारी किया गया है।

See also  केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द दी जाए पूरी सैलरी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।