बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG News: राजिम मेले के आयोजन पारदर्शी तरीके से न करना बड़े भ्रष्टाचार की संभावना: अनुषा जोसेफ, आम आदमी पार्टी ने राजिम मेले के टेंडर प्रक्रिया को बताया जम्बूरी पार्ट-2, उच्च स्तरीय जांच की मांग

CG News: राजिम मेले के आयोजन पारदर्शी तरीके से न करना बड़े भ्रष्टाचार की संभावना: अनुषा जोसेफ, आम आदमी पार्टी ने राजिम मेले के टेंडर प्रक्रिया को बताया जम्बूरी पार्ट-2, उच्च स्तरीय जांच की मांग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG News: रायपुर। आम आदमी पार्टी ने राजिम मेले कल्प कुंभ के लिए अपनाई गई टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राजिम मेले कल्प कुंभ की तैयारी में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। इस सरकार में किस तरह खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है वह हम सब देख रहे हैं।

CG News: अनुषा जोसेफ ने कहा कि, बालोद के जम्बूरी आयोजन में जिस तरह की अनियमितता बरती गयी थी। जहां बिना टेंडर हुए अपने करीबियों को टेंडर दे दिया गया था। जबकि, बड़े आयोजनों के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग 30 दिन की समयावधि में करनी पड़ती है। लेकिन, कार्यक्रम शुरू होने से 6 दिन पूर्व तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नही की गई और अपने चहेतों को काम आबंटित कर दिया गया।

CG News: अनुषा जोसेफ ने आरोप लगाया कि उसी तरह से राजिम मेले के आयोजन में 3 जनवरी को टेंडर अपलोड हुए व 10 जनवरी तक टेंडर प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी कर ली गई। केवल सात दिनों में इन्होंने 7 करोड़ के टेंडर अपने करीबियों को देने के लिए यह औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।

CG News: जबकि, इनके ही नियम के अनुसार टेंडर की प्रक्रिया कुछ और है। आप नेता ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया पर हमें पूरी तरह से एक बड़े भ्रष्टाचार की संभावना का संदेह है और इसे सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से अंजाम दिया जा रहा है इस पूरी प्रक्रिया में गरियाबंद कलेक्टर व संस्कृति विभाग की संलिप्तता नजर आ रही है।

CG News: इस मामले के संबंध में अनुषा जोसेफ ने कहा है कि आम आदमी पार्टी आगामी मंगलवार को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में गरियाबंद जिले में प्रेस वार्ता कर इस प्रक्रिया में हुई धांधली को उजागर करेगी।

CG News: उच्च स्तरीय जांच की मांग

युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि राजिम मेले के पुनीत कार्य पर भी भाजपा कमीशन खाना चाहती है, और हम ऐसा होने नहीं देंगे। इस पूरी गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि गरियाबंद कलेक्टर व संस्कृति विभाग के मुख्य अधिकारी के ऊपर भी उच्च स्तरीय जांच बैठनी चाहिये। सरकार अगर इस मामले में संज्ञान नहीं लेती है तो आम आदमी पार्टी इस मामले में उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन