रायपुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट कारोबारी की उसी के कर्मचारियों ने लाठी से पीट पीट कर हत्‍या कर दी। पूछताछ में हत्या की जो वजह कर्मचारियों ने बताया कि रेस्‍टोरेंंट का मालिक न तो उन्‍हें दिवाली छुट्टी् देता था और न ही वेतन।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 साल का कारोबारी अजय गोस्वामी टेमरी में महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से एक रेस्टोरेंट चलाया करता था। मूलतः मध्यप्रदेश का रहने वाला सागर सिंह सैयाम और ओडिशा का रहने वाला चिन्मय साहू यहां काम कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अजय गोस्वामी और इन दोनों कर्मचारियों की बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

CG News: मंगलवार को भी रुपयों को लेकर कर्मचारी और अजय गोस्वामी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने डंडे से पीट-पीटकर अजय की हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्‍या की सूचना पर पुलिस ने आसपास के दूसरे थानों को भी अलर्ट कर दिया था।

See also  UP सरकार पर कावड़ यात्रा की अनुमति पड़ी भारी, SC ने जारी किया नोटिस

CG News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिस की टीम फौरन पहुंची। पुलिस को शक था कि दोनों हत्या के बाद भाग सकते हैं। भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड के पास दोनों को पकड़ा गया। दोनों में रेस्टोरेंट्स से 10,000 की लूट भी बरामद कर ली गई है।

इस वजह से हुई रेस्‍टोरेंट मालिक की हत्‍या

CG News: पूछताछ में दोनों कर्मचारियों ने बताया कि अजय गोस्वामी पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दे रहा था। वेतन की बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। दिवाली के मौके पर भी न पैसे दिए न छुट्टी। दिवाली के ठीक दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को अजय ने काम करने को कहा, दोनों कर्मचारियों ने कह दिया कि आज छुट्टी है आज काम नहीं करेंगे।

CG News: इतना सुनते ही अजय गोस्वामी ने डंडे से दोनों को पीटना शुरू कर दिया । दोनों ने वही डंडा अजय से छीन कर उसे पीटना शुरू कर दिया और मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। अब माना पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  ब्रेकिंग: पुडुचेरी में फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले कांग्रेस और DMK के एक-एक विधायकों का इस्तीफा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।