जशपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। यहां हाथी ग्रामीणों के घरों और किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार को हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मधुसूदन कंवर के रूप में हुई है।

CG News: जानकारी के अनुसार, जुरगुम खम्हार पारा निवासी मधुसूदन कवर आज भोर में शौच के लिए घर से सौ मीटर दूर निकले थे। इस दौरान अचानक बाड़ी की ओर से आए हाथी ने वृद्ध को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही वन अमला मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घटना बगीचा वनपरिक्षेत्र के जुरगुम गांव की है।

See also  खबर का उल्टा असर: जिस अफसर ने खोली सत्यम बायोटेक के काले कारनामे की परत, इनाम में मिला निलंबन, करोड़ों का स्कैम करने वाले अब भी मलाईदार पद में