रायपुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ में आरक्षण के मामले को लेकर 15 अक्टूबर को 2.30 बजे भाजपा के सभी विधायक ,सभी सांसद पूर्व विधायक ,पूर्व सांसद भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेतागण पैदल मार्च करते हुए मुख्य मार्ग से राजभवन जायेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे ,तत्पश्चात वहा से आकर प्रेस को संबोधित करेंगे।

CG News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने बताया कि भूपेश सरकार की लापरवाही से आदिवासियों के आरक्षण में कटौती के विरोध में भाजपा लगातार पूरी ताकत से विरोध कर रही है कई विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम के बाद भी ये बहरी सरकार आदिवासी समाज की पीड़ा नही सुन रही है भाजपा इनकी आवाज बनकर इनका हक मिलने तक संघर्ष करती रहेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।