दुर्ग/रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने की मांग को लेकर भिलाई के सुपेला घड़ी चौक में शराब की बोतलों में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की तस्वीर लगाकर कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

भाजयुमो नेता रोहन सिह ने कहा कि “हमने शराबी की बोतलों में कैबिनेट मंत्रियों की तस्वीर लगाकर यह संदेश देना चाहा है कि कैबिनेट मंत्री और सरकार में बेठे लोग शराब बेच रहे हैं और शराब के पैसों को डकार कर अपनी वाहवाही लूट रहे हैं। जनता के सुख दुख से इन्हें कोई लेना देना नहीं है।

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि “जब तक राज्य में शराबबंदी नहीं होती, वह इसी तरह विरोध जारी रखेंगे. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शराब बंदी के पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी भी की। सुपेला पुलिस और वैशाली नगर पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही. भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में मौजूद थे।

See also  नई शिक्षा नीति को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने केंद्र को लिखा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।