बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Politics: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दिनभर बैठकों का दौर, सीएम विष्णु देव साय के साथ संगठन नेता शिवप्रकाश और किरण देव भी रहेंगे मौजूद

CG Politics: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दिनभर बैठकों का दौर, सीएम विष्णु देव साय के साथ संगठन नेता शिवप्रकाश और किरण देव भी रहेंगे मौजूद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। CG Politics: सीएम विष्णु देव साय ररिवार दिनभर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठकों में व्यस्त रहेंगे। वे दोपहर भोज के लिए पहुना लौट देंगे। पूर्वान्ह 11:30 बजे भाजपा लोकसभा क्लस्टर समितियों की बैठक होगी। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी मौजूद रहेंगे। शाम को विधायक दल की बैठक भी रखी गई है।

CG Politics: इससे पहले शनिवार रात प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई । साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा। एवं सांगठनिक कार्यक्रम के अंतर्गत 07-11 फरवरी तक गाँव चलो अभियान, 01-22 फरवरी तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना एवं 25 फरवरी से 05 मार्च तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

CG Politics: बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, केदार कश्यप, विधायक धरमलाल कौशिक, महिला मार्चा की शालिनी राजपूत उपस्थित रहीं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन