बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Politics: विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, शाम तक छत्तीसगढ़ को मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी

CG Politics: विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, शाम तक छत्तीसगढ़ को मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद को लेकर रविवार को दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने जा रही। बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा।

CG Politics: भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा ने कहा कि शाम तक छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। इधर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नवनिर्वाचित विधायकों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। एक एक कर विधायक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच रहे हैं।

CG Politics: प्रदेश कार्यालय के सामने विधायकों के स्वागत के लिए होर्डिंग्स लगाएं हैं। वहीं मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नेताओं के समर्थकों ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर को बैनर होर्डिंग्स से पाट दिया है। अनुमान है कि ओबीसी वर्ग से अरुण साव व ओपी चौधरी और आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह या रामविचार नेताम के नाम पर मुहर लग सकती है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन