रायपुर। CG PSC Peon Recruitment : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 25 सितंबर को चपरासी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक चलेगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

CG PSC Peon Recruitment : बता दें कि 91 पदों पर भर्ती के लिए 2 लाख 25 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में इंजीनियरिंग, एमएससी, ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

CG PSC Peon Recruitment : इस भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता मात्र आठवीं पास मांगी गई थी। इसी के साथ साइकिल चलाना भी अनिवार्य किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।