बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

सीजीः सोनहत तहसील सूखा घोषित , बैकुंठपुर खड़गवां व जनकपुर में भी कम बारिश

सीजीः सोनहत तहसील सूखा घोषित , बैकुंठपुर खड़गवां व जनकपुर में भी कम बारिश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बैकुंठपुर /सोनहत। (CG: Sonhat tehsil declared drought, less rain in Baikunthpur Khadgawan and Janakpur) कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक में 62 फीसदी कम बारिश होने पर छत्तीसगढ़ सरकार ने ब्लॉक को सूखाग्रस्त घोषित किया है। सूखा ग्रसित तहसील में प्रशासन जल्द राहत कार्य शुरू करेगा। जिले में 3 तहसील बैकुंठपुर, खड़गवां और भरतपुर में कम बारिश की वजह से हालत चिंताजनक है। कम बारिश की वजह से पहले बोनी फिर रोपाई पिछड़ गई। सिंचाई के साधन वाले किसानों को छोड़कर बाकी किसान समय पर बुवाई तक नहीं कर पाए। दलहन, तिलहन फसलों की स्थिति खराब है।

14 हजार 450 हेक्टेयर में धान, 21 फीसदी रोपा

(CG: Sonhat tehsil declared drought, less rain in Baikunthpur Khadgawan and Janakpur) कोरिया जिले में 43 प्रतिशत से कम बारिश के कारण धान की खेती में पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी की कमी आई है। कृषि विभाग ने धान बुवाई के लिए 20900 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें 14450 हेक्टेयर में ही किसानों ने धान की बुवाई की है। जबकि पिछले साल 23 हजार 182 हेक्टेयर में धान बुवाई हुई थी। कमजोर मानसून के कारण 32 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य में सिर्फ 6 हजार 725 हेक्टेयर में धान रोपा लगा है।

(CG: Sonhat tehsil declared drought, less rain in Baikunthpur Khadgawan and Janakpur) कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के मौसम वैज्ञानिक पीआर बोबडे ने बताया कि इस साल मौसम वेधशाला सलका में जून महीने में 245.9 और जुलाई में 207.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अब तक करीब 150 मिमी यानी 40 फीसदी कम बारिश हुई है। जिले में खंड बारिश और सोनहत में पर्याप्त बारिश ना होने के कारण सूखे जैसे हालात बने हैं। कृषि विभाग के डीडीए पीएस दीवान ने बताया कि सोनहत में राहत कार्य शुरू किए जाएंगे।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन