रायपुर। CG Teacher Promotion: प्रमोशन के लिए हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद भी शिक्षा विभाग की लेटलतीफी को लेकर नाराज आज से शिक्षक विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन आज सोमवार को को अल्टीमेटम देगा। अगर 7 दिन के भीतर प्रमोशन का आदेश विभाग की तरफ से जारी नहीं होता तो 3 अप्रैल को डीपीआई के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा और घेराव किया जायेगा।

CG Teacher Promotion: दरअसल प्रमोशन के मुद्दे पर सहायक शिक्षक फेडरेशन तुरंत ही प्रदर्शन की तैयारी में था। लेकिन, पंजीकृत संस्था को प्रदर्शन के सात दिन पूर्व सूचना देनी होती है, लिहाजा उनकी शर्तों के मुताबिक सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने एक सप्ताह पूर्व आज सूचना विभाग को देगा। अल्टीमेटम के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो 3 अप्रैल को प्रदर्शन होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।