रायपुर। (There was no talk on dearness allowance, gazetted officers across the state will join the indefinite agitation from August 22) केंद्र के समान महंगाई भत्‍ता को लेकर छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक इंद्रावती भवन में रखी गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दो सूत्रीय मांग के समर्थन में आगामी 22 अगस्त 2022 से घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूर्ण समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

(There was no talk on dearness allowance, gazetted officers across the state will join the indefinite agitation from August 22) छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कमल वर्मा बताया कि प्रदेश के जिलों में कार्यरत अधिकारियों को हड़ताल फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इंद्रावती भवन में पदस्थ अधिकारीगण कल से हड़ताल आवेदन अपने विभाग प्रमुख को देंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।