बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Weather Forecast-राजधानी के आउटर में बढ़ी ठंड, लाभांडी नवा रायपुर में पारा 10 डिग्री के करीब, अभी नहीं मिलेगा छुटकारा

CG Weather Forecast-राजधानी के आउटर में बढ़ी ठंड, लाभांडी नवा रायपुर में पारा 10 डिग्री के करीब, अभी नहीं मिलेगा छुटकारा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर।( CG Weather Forecast) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आउटर में रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। लाभांडी, कृषि विवि और उससे लगे हुए नवा रायपुर के इलाके में रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि माना में पारा 13 डिग्री रिकार्ड किया गया।

हल्की धुंध भी छाने लगी

ठंड की वजह से सुबह-सुबह शहर के आउटर में हल्की धुंध भी छाने लगी है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन तक राजधानी-आउटर में अच्छी ठंड के आसार जताए हैं।

प्रदेश में आ रही शुष्क हवा के कारण राजधानी के आउटर में ठंड बढ़ी है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। यह घने शहर के मुकाबले दो से ढाई डिग्री कम ही है।

इंदिरा गांधी कृषि विवि में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास है, जबकि लालपुर में यह 13 डिग्री के करीब है। पूरे शहर में ठंडी और शुष्क हवा एक ही दिशा से आकर सक्रिय हो रही है। लाभांडी में हरियाली ज्यादा है, इसलिए वहां वातावरण काफी जल्दी और ज्यादा ठंडा हो रहा है।

यही स्थिति माना एयरपोर्ट की भी है। आईएमडी के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश में अभी ठंड ऐसी ही रहेगी। रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन