बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Weather Update: राजनांदगांव में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में लू से पहली मौत, सूरज चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा

CG Weather Update: राजनांदगांव में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में लू से पहली मौत, सूरज चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी है। शनिवार को राजनांदगांव पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 46 डिग्री तक तपा। वहीं दुर्ग में तापमान 45,बिलासपुर 44.5, पेंड्रा रोड 41.6,अंबिकापुर 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में शनिवार को 44.3,माना 44.5 और जगदलपुर में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। वहीं बिलासपुर के मस्तूरी में लू से एक बुर्जुग ​भिखारी की मौत हो गई।

CG Weather Update: बाजार के पास अकड़ी मिली डेडबॉडी

ग्राम जोंधरा का रहने वाला भिखारी शाम को बाजार के पास मृत मिला। जूता दुकान के बाहर उसका शव पड़ा था। बुजुर्ग दो महीने से जोंधरा में था और भिक्षा मांगकर जीवन यापन कर रहा था। वह दिनभर इधर उधर घूमता था और रात को कहीं भी सो जाता था। पिछले दो दिन से वह बीमार था। भीषण गर्मी और लू के बीच भी वह बाजार के पास ही पड़ा था।

CG Weather Update मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान

प्रदेश में कल 24 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहेगी।प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

CG Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम विहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन