बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में सुबह से ही बूंदाबांदी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में सुबह से ही बूंदाबांदी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। रविवार सुबह राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में इस बदलाव का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां तेज गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन की सक्रियता के चलते प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। इसके प्रभाव से कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा।

CG Weather Update: दुर्ग रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह प्रदेश में सबसे अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से प्रदेश का पारा गिरा है। प्रदेश में हवा भूमध्यसागर की ओर से भारत तक आ रही है। इसी के चलते नमी आ रही है और मैदानी इलाकों में गरज-चमक और बारिश का सिस्‍टम बन रहा है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन