बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG WEATHER UPDATE: अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़, मप्र समेत इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

CG WEATHER UPDATE: अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़, मप्र समेत इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/रायपुर। देश भर में लोग गर्मी से बेहाल हैं। मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू अपना प्रकोप दिखाने लगी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

30 से 40 किमी प्रति घंटा होगी हवा की रफ्तार

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 4 से 5 दिन मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी।

झारखंड में भी अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण में स्थित तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में 14 और 15 अप्रैल को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1381159233517838341

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन