बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CGPSC ED Action: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: PSC भर्ती और DMF Scam के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ठिकानों पर छापे

CGPSC ED Action: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: PSC भर्ती और DMF Scam के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ठिकानों पर छापे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में पीएससी भर्ती घोटाला और DMF स्कैम के मामले में ED ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि ईडी ने प्रदेश में 7 जगहों पर छापा मारा। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी, पूर्व OSD चेतन बोरघारिया और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं। दुर्ग में दो ठिकानों पर जांच की गई।

ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि घोटाले की जांच में नए प्रमाण मिले हैं। सतपाल सिंह छाबड़ा पर DMF घोटाले में करीब 30 करोड़ रुपए का कमीशन लेने का आरोप है। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन