गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुर, 10 सित |
संस्करण:
TRP News

Chaitanya Baghel: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की याचिका पर बहस अधूरी, कल फिर ED रखेगा अपना पक्ष

Chaitanya Baghel: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की याचिका पर बहस अधूरी, कल फिर ED रखेगा अपना पक्ष
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chaitanya Baghel: बिलासपुर/रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की याचिका पर आज गुरुवार को सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में चैतन्य बघेल की याचिका लगी थी। सुनवाई के दौरान आज ED की तरफ से बहस अधूरी रह गई। अब शुक्रवार 5 दिसंबर की शाम 4 बजे फिर ED अपना पक्ष रखेगा।

Chaitanya Baghel: बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 10 दिसंबर 2025 तक न्यायिक रिमांड पर हैं। 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED की टीम ने 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। ED ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया था, तब से चैतन्य जेल में हैं।