बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के पुलिस की नाक में दम करने वाला अपहरण किंग चंदन सोनार गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी बदमाश पर 50 से अधिक केस दर्ज, जानिए इसकी किडनैपिंग ट्रिक

छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के पुलिस की नाक में दम करने वाला अपहरण किंग चंदन सोनार गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी बदमाश पर 50 से अधिक केस दर्ज, जानिए इसकी किडनैपिंग ट्रिक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोलकाता पुलिस ने अपहरण किंग चंदन सोनार को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है. छत्तीसगढ़ ,पश्चिम बंगाल, बिहार और गुजरात की पुलिस लम्बे समय से चंदन सोनार की तलाश कर रही थी। कोलकाता पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

अपहरण के 50 से अधिक मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के बैढ़न से कुख्यात अपहरणकर्ता चंदन सोनार को दबोचा गया. कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन सोनार के गिरोह पर 50 से अधिक अपहरण के मामले देशभर में दर्ज हैं। चन्दन को अपहरण किंग के नाम से भी जाना जाता है।

सिंगरौली से चला रहा था नेटवर्क

मामले में जो चौंकाने वाली बात सामने आई है वह यह है कि अंतरराज्यीय बदमाश सिंगरौली से अपना नेटवर्क चला रहा था। लेकिन MP पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वह बैढ़न में GP पैलेस को 30 साल के लीज पर लेकर नेटवर्क चला रहा था। यहां वह चंद्रमोहन बनकर रह रहा था।

चंदन सोनार बिहार की राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर स्थित हाजीपुर के सेंदुआरी गांव का रहने वाला है। 2010 में पटना पुलिस ने उसे एक अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन जमानत के बाद से वह फरार हो गया था।इस बीच वह लगातार वारदात करता रहा। सबसे ज्यादा अपहरण इसने पश्चिम बंगाल में करवाए हैं।

चन्दन सोनार का नाम छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी 2020 को प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण कांड में आया था। इसके अलावा उसने भिलाई के उद्योगपति शैलेष शाह के बेट आदित्य का अपहरण करवाया था।

स्थानीय लड़कों व लड़कियों की लेता था मदद

चंदन सोनार अपहरण के लिए स्थानीय लड़कों के अलावा लड़कियों की मदद लेता था। लड़के एंव लड़कियों को पैसे देकर टारगेट को उठवाता था। छत्तीसगढ़ के व्यापारी प्रवीण सोमानी के अपहरण में इस बात का खुलासा हुआ था।

हीरा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर वसूली थी करोड़ों की फिरौती

चंदन सोनार ने सूरत के हीरा हनीफ हिंगोरा के बेटे सुहैल का केन्द्र शासित प्रदेश दमन दीव से 2013 में अपहरण कराया था। चन्दन ने करोड़ों की फिरौती वसूलने के बाद उसे छोड़ा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन