गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बारिश, विदाई से पहले बढ़ सकती है ठंड

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी

रायपुर। रविवार को सुबह एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। देश के कई हिस्सों में बनी द्रोणिका की वजह से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस वजह से विदाई से पहले ठंड फिर बढ़ सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रायपुर मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में बताया है कि मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश होगी। द्रोणिका की वजह से मौसम में अचानक से बदलाव देखा जा रहा है। बारिश के साथ सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ेगी। कुछ इलाकों में ओले की भी चेतावनी दी गई है। रविवार सुबह राजधानी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई है।

माना जा रहा है कि कुछ इलाकों में रूक-रूककर बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य झारखंड और ओडि़शा के कई हिस्सों में रुक-रुककर सुबह से बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 72 घंटों में ठंड का असर बिल्कुल नहीं देखा गया था, लेकिन जिस तरह से बारिश के आसार दिख रहे हैं, उसके बाद एक बार फिर से ठंड के लौटने का आसार दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती कई हिस्सों में बारिश हुई भी है।

राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में मौसम में बादल छाये हुए हैं। देर शाम तक आसमान में बादल छा सकते हैं। वहीं राजधानी के आसपास के जिलों में भी यही स्थिति बनी हुई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन