रायपुर। रविवार को रायपुर एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। शहर के चंगोरा भाटा इलाके में संक्रमित मिलने की वजह से इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया।
प्रभारी कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि काली मंदिर, ज्वेलर्स दुकान, अमन हरी विला, छूगानी प्राइड मेन गेट, पार्षद निवास छगन चौबे, कान्हा प्रोविजन स्टोर, मेन एंट्री मैना रेस्टोरेंट न्यू चंगोराभाठा बाजार को सील किया जा रहा है।


हर गली में बैरीकैडिंग


हर गली में बांस से पुलिस ने बैरीकैडिंग की है, हर आने-जाने वाले का ब्यौरा रखा जा रहा है।
हर गली में बांस से पुलिस ने बैरीकैडिंग की है, हर आने-जाने वाले का ब्यौरा रखा जा रहा है।
कंटेनमेंट जोन में पुलिस अधिकारी, मेडिकल इमरजेंसी, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज होगा। https://youtu.be/Rvx3MqebymA

सिर्फ मेडिकल एमरजेंसी में ही बाहर जाने की अनुमति

लोगों को सिर्फ मेडिकल एमरजेंसी में ही बाहर जाने की अनुमति होगी। जरुरी चीजों की होम डिलवरी का बंदोबस्त प्रशासन कर रहा है। इस इलाके में सेनिटाईजेशन, आवश्यक वस्तु की आपूर्ति का जिम्मा नगर निगम के जोन आयुक्त को दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल जांच, पीपीई किट वगैरह का जिम्मा संभालेगा। नए आदेश तक यह इलाका कंटेनमेंट जोन ही रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।