बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Chartered Accountant arrested: चार्टर्ड अकाउंटेंट को CBI ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेंगे

Chartered Accountant arrested: चार्टर्ड अकाउंटेंट को CBI ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेंगे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली।Chartered Accountant arrested: सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने सीए बुचिबाबू गोरांटला को नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक-खुदरा लाइसेंसधारियों, उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक, हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Chartered Accountant arrested: बता दें कि इस मामले में एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। पिछले साल 8 जुलाई को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति के कार्यान्वयन में गंभीर चूक के आरोप हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन